क्राइम

चाईबासा में नक्सलियों का खूनी खेल, बीएसएफ के रिटायर्ड जवान को गोलियों से भूना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 02:33 PM IST

Jharkhand News: काशीजोड़ा गांव में सात सितंबर की रात एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति का घर घेर लिया। नक्सली घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और जवान को गोलियों से छलनी कर दिया।

Image

चाईबासा में नक्लसियों ने रिटायर्ड जवान को गोली मारी

Photo : BCCL

Jharkhand News: झारखंड के कोल्हान इलाके में माओवादी नक्सलियों का खूनी खेल थम नहीं रहा है। बीती रात पूर्वी सिंहभूम के गोइलकेरा प्रखंड में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति के घर पर हमला बोलकर उन्हें गोलियों से भून डाला। पिछले 20 दिनों के भीतर पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों ने सात ग्रामीणों की हत्या की है।

चौंकाने वाली बात ये है कि यह वारदात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दौरे से पहले सामने आई है। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को चाईबासा दौरे पर जाने वाले हैं। इसके कुछ घंटे पहले नक्सलियों की इस वारदात से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे नक्सली

बताया गया कि गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के काशीजोड़ा गांव में सात सितंबर की रात एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति का घर घेर लिया। उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं करने पर नक्सली घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और जवान को गोलियों से छलनी कर दिया।

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

सुखलाल पूर्ति कुछ साल पहले बीएसएफ से रिटायरमेंट के बाद अपने गांव में रह रहे थे। उनकी उम्र करीब 50 साल थी। उनकी हत्या के बाद नक्सली पर्चे भी छोड़ गए हैं, जिसमें उनपर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस आज सुबह करीब नौ बजे जवान के घर पहुंची और उनका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि इसके पहले बीते तीन हफ्तों के भीतर नक्सलियों ने कदमडीहा गांव के रोंडो सुरीन, अर्जुन सुरीन, सुपाय मुरकड, कान्हू अंगरिया, रसिया प्रधान एवं एक अन्य ग्रामीण की हत्या की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article