क्राइम

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का खुला राज, पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर सुलझाई गुत्थी; शूटर अब भी फरार

Journalist Raghvendra Bajpai Murder Case: उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के सिलसिले में मंदिर के पुजारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें, महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च को सीतापुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर ओवरब्रिज पर चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

Image

पत्रकार की हत्या के आरोप में पुजारी और 2 अन्य गिरफ्तार

Photo : Twitter

Journalist Raghvendra Bajpai Murder Case: उत्तर प्रदेश केसीतापुर में 33 दिन पहले हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। यूपी पुलिस ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के सिलसिले में मंदिर के पुजारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस हत्या को अंजाम देने वाले दो शूटर अब भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च को सीतापुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर ओवरब्रिज पर चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) चक्रेश मिश्रा ने इस अपराध की जांच के लिए तीन टीम गठित की थीं जिन्होंने पिछले 34 दिनों में 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की और करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और फिर ये गिरफ्तारियां हुईं।

पुजारी शिवानंद बाबा भी था अपराध में शामिल

एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर भी इस घटना में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच में पता चला कि घटना के समय राघवेंद्र के घर के समीप मंदिर के आसपास दो लोग संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। इसके बाद शिवानंद बाबा, उसके करीबी सहयोगी निर्मल सिंह और असलम गाजी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इन लोगों से पूछताछ में पता चला कि पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी ने कथित तौर पर शिवानंद बाबा को मंदिर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिससे पुजारी की प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंच सकता था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिवानंद ने अपने करीबी दोस्त निर्मल सिंह को इस बारे में बताया, जिसने असलम गाजी की मदद से राघवेंद्र की हत्या की साजिश रची। फिर इस अपराध को अंजाम देने के लिए दो शूटर की मदद ली गयी। अपराध शाखा की तीन टीम और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की सात टीम शूटर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। सीतापुर पुलिस ने दोनों फरार शूटर की गिरफ्तारी के सिलसिले में सूचना देने वाले को 25-25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article