बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पिता की मौत, चाचा घायल

मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती और अमरोहा के युवक ने दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। जिससे नाराज युवती के पिता ने शनिवार देर रात उसके ससुराल आकर फायरिंग की। जिसमें युवक के पिता की गोली लगने से मौत हो गई और चाचा की हालत गंभीर है। आरोपी मौके से फरार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थे परिजन
  • ससुराल में की कई राउंड की फायरिंग
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Amroha Crime News: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उसके ससुराल अमरोहा में ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें प्रेमी के पिता की व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल व्यक्ति को भी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दो महीने पहले युवती ने किया प्रेम विवाह

दरअसल मुजफ्फरनगर के रामराज गांव की रहने वाली युवती का अमरोहा के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुर का रहने वाला था। दो महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और युवती अपने ससुराल आ गई। लेकिन इस प्रेम विवाह से युवती का परिवार बहुत नाराज था।

End of Feed