क्राइम

स्कूल में डांट पड़ने से नाराज नाबालिग छात्र ने टीचर की चाकू घोंपकर की हत्या, गिरफ्तार

Assam Crime: 16 वर्षीय छात्र ने शनिवार को अपने खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण डांटे जाने पर कथित तौर पर अपने केमिस्ट्री टीचर की क्लास के अंदर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Image

नाबालिग छात्र ने शिक्षक की चाकू घोंपकर की हत्या।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Assam: असम के शिवसागर में एक प्राइवेट स्कूल के 16 वर्षीय छात्र ने शनिवार को अपने खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण डांटे जाने पर कथित तौर पर अपने केमिस्ट्री टीचर की क्लास के अंदर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 55 वर्षीय राजेश बरुआ बेजवाड़ा स्कूल में केमिस्ट्री टीचर होने के साथ-साथ मैनेजिरियल पोस्ट पर भी थे। पुलिस सूत्रों ने शनिवार सुबह बताया कि टीचर ने उसकी पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन प्रदर्शन को लेकर उसे डांटा था और अपने माता-पिता को स्कूल लेकर आने के लिए कहा था। इसके बाद मैथ्स का पीरियड खत्म होने के बाद वह स्कूल से चला गया और स्कूल यूनिफॉर्म बदलकर वापस आया। जब वह क्लास में आखिरी बेंच पर बैठा था, तो टीचर ने उसे बार-बार क्लास से बाहर जाने को कहा, और अचानक छात्र ने चाकू से उस पर कई बार हमला कर दिया। चाकू उसने अपनी जेब में रखा हुआ था।

शिक्षक की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

इस घटना ने असम के शिवसागर जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस भयानक घटना के चश्मदीद एक छात्र ने बताया कि आरोपी स्कूल से चला गया और वापस सामान्य कपड़ों में आया जब वह क्लास में दाखिल हुआ, तो टीचर ने पहले तो उसे आराम से जाने को कहा, लेकिन जब उसने अनसुना कर दिया, तो टीचर ने उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। गवाह ने कहा कि उनके व्यवहार से गुस्साए छात्र ने चाकू निकाला और टीचर के सिर के नीचे की ओर वार किया। हमें नहीं पता था कि उसके पास धारदार हथियार है। हमारे टीचर घायल हो गए और फर्श पर गिर गए और उनका खून बह रहा था। पीड़ित को तत्काल चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article