क्राइम

बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पिता की मौत, चाचा घायल

मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती और अमरोहा के युवक ने दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। जिससे नाराज युवती के पिता ने शनिवार देर रात उसके ससुराल आकर फायरिंग की। जिसमें युवक के पिता की गोली लगने से मौत हो गई और चाचा की हालत गंभीर है। आरोपी मौके से फरार हैं।

Image

अमरोहा में ताबड़तोड़ फायरिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थे परिजन
  • ससुराल में की कई राउंड की फायरिंग
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Amroha Crime News: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उसके ससुराल अमरोहा में ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें प्रेमी के पिता की व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल व्यक्ति को भी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दो महीने पहले युवती ने किया प्रेम विवाह

दरअसल मुजफ्फरनगर के रामराज गांव की रहने वाली युवती का अमरोहा के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुर का रहने वाला था। दो महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और युवती अपने ससुराल आ गई। लेकिन इस प्रेम विवाह से युवती का परिवार बहुत नाराज था।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

शनिवार देर रात को युवती का पिता उसके ससुराल आ पहुंचा। जहां उसने कई राउंड की फायरिंग की। जिसमें युवक के पिता और चाचा को गोली लग गई। जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई और चाचा की हालत गंभीर है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article