जेल से ही गवाह को धमका रहा था छोटा शकील का गुर्गा रियाज भाजी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 20, 2023, 10:54 AM IST

रियाज भाटी को मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया था।

Riyaz Bhati: मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में गवाह को धमकी देने के आरोप में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी गुर्गे रियाज भाटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबी उसे जून 2022 से 4 नवंबर 2023 तक धमकी देते रहे और कहा कि वह गवाही देने के लिए अदालत में न जाए और अगर वह जाए तो रियाज भाटी के पक्ष में गवाही दे। ऐसा न करने पर मौत का सामना करना पड़ेगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि भाटी के गुंडों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

Mumbai police

मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रियाज भाटी के खिलाफ मामला

गोरेगांव से गिरफ्तार हुआ था रियाज

शिकायतकर्ता के आधार पर खार पुलिस ने आरोपी रियाज भाटी और उसके करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 195 (ए), 506 (2) और 34 (झूठे सबूत गढ़ना, आपराधिक धमकी, सामान्य इरादे से आपराधिक आचरण) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाटी को मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया था।

End of Feed