क्राइम

जेल से ही गवाह को धमका रहा था छोटा शकील का गुर्गा रियाज भाजी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 20, 2023, 10:54 AM IST

रियाज भाटी को मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया था।

Image

मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रियाज भाटी के खिलाफ मामला

Photo : PTI

Riyaz Bhati: मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में गवाह को धमकी देने के आरोप में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी गुर्गे रियाज भाटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबी उसे जून 2022 से 4 नवंबर 2023 तक धमकी देते रहे और कहा कि वह गवाही देने के लिए अदालत में न जाए और अगर वह जाए तो रियाज भाटी के पक्ष में गवाही दे। ऐसा न करने पर मौत का सामना करना पड़ेगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि भाटी के गुंडों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

गोरेगांव से गिरफ्तार हुआ था रियाज

शिकायतकर्ता के आधार पर खार पुलिस ने आरोपी रियाज भाटी और उसके करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 195 (ए), 506 (2) और 34 (झूठे सबूत गढ़ना, आपराधिक धमकी, सामान्य इरादे से आपराधिक आचरण) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाटी को मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया था।

परमबीर सिंह मामले में भी आया नाम सामने

रियाज भाटी का नाम जबरन वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ एफआईआर में नामित किया गया था। पुलिस ने कहा था कि रियाज भाटी का नाम भी उसी एफआईआर में दर्ज है जो परम बीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया कि भाटी बार और रेस्तरां मालिकों से पैसे इकट्ठा करता था और इसे निलंबित मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को भेजता था। इससे पहले रियाज भाटी से अलग रह रही उसकी पत्नी रहनुमा भाटी ने भी मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपने पति रियाज भाटी पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article