मुंबई में महिला के साथ ऑटो ड्राइवर की दरिंदगी, रेप के बाद निजी अंगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर डालने का आरोप

जब महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसके निजी अंगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थरों सहित कई चीजें डाली गई थीं।

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने 20 वर्षीय युवती से बलात्कार और उसके साथ दरिंदगी करने के आरोप में ऑटोरिक्शा ड्राइवर को को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा की रहने वाली महिला को मंगलवार देर रात गोरेगांव में राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास पाया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह उस दिन ट्रेन से मुंबई गई थी। पुलिस का मानना है कि ऑटो ड्राइवर ने वसई समुद्र तट पर महिला के साथ बलात्कार किया। महिला बाद में रेलवे स्टेशन पहुंची और आरोप लगाया कि ऑटो चालक ने उसके साथ मारपीट की है। हालांकि, पीड़ित लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

Driver Arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर

निजी अंगों में डाले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर

महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसके निजी अंगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थरों सहित कई चीजें जबरन डाली गई थीं। डॉक्टरों ने इन्हें हटा दिया, और महिला का इलाज चल रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर ऑटोरिक्शा ड्राइवर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। सघन तलाशी के बाद पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।

End of Feed