क्राइम

मुंबई में महिला के साथ ऑटो ड्राइवर की दरिंदगी, रेप के बाद निजी अंगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर डालने का आरोप

जब महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसके निजी अंगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थरों सहित कई चीजें डाली गई थीं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने 20 वर्षीय युवती से बलात्कार और उसके साथ दरिंदगी करने के आरोप में ऑटोरिक्शा ड्राइवर को को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा की रहने वाली महिला को मंगलवार देर रात गोरेगांव में राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास पाया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह उस दिन ट्रेन से मुंबई गई थी। पुलिस का मानना है कि ऑटो ड्राइवर ने वसई समुद्र तट पर महिला के साथ बलात्कार किया। महिला बाद में रेलवे स्टेशन पहुंची और आरोप लगाया कि ऑटो चालक ने उसके साथ मारपीट की है। हालांकि, पीड़ित लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

निजी अंगों में डाले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर

महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसके निजी अंगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थरों सहित कई चीजें जबरन डाली गई थीं। डॉक्टरों ने इन्हें हटा दिया, और महिला का इलाज चल रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर ऑटोरिक्शा ड्राइवर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। सघन तलाशी के बाद पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।

डीसीपी जोन 12 की स्मिता पाटिल ने कहा कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक राज रतन वालवाल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। ऑटो ड्राइर ने वसई इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। वनराई पुलिस स्टेशन में धारा 25 और 64 (2) (M) के तहत FIR दर्ज की गई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article