बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, हत्या की बताई 3 वजहें

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 20244 की रात को उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास खड़े थे।

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने स्पेशल मकोका कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। तकरीबन 4590 पन्नों की चार्जशीट में 26 गिरफ्तार आरोपी नामजद, 3 आरोपी वांटेड हैं। वांटेड आरोपियों में जीशान अख्तर, शुभम लोनकर, अनमोल बिश्नोई शामिल हैं। चार्जशीट में मुंबई पुलिस ने 210 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं।

Babab siddiqui

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस

हत्या की तीन वजहें

पुलिस ने चार्जशीट में हत्या की वजह का भी जिक्र किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक, हत्या की तीन प्रमुख वजह थीं- सलमान खान से करीबी, अनुज थप्पन की आत्महत्या का बदला और बिश्नोई गैंग की सर्वोच्चता स्थापित करना और अपना खौफ बढ़ाना। हत्या की इन तीन वजहों को स्थापित करने के लिए पुलिस ने शुभम लोनकर के फेसबुक पोस्ट को भी आधार बनाया।

End of Feed