Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने बुर्का पहनकर चोरी करने वाले दो चोर को गिरफ्तार किया है। CCTV कैमरे में इनकी काली करतूत कैद हो गई, जिसके बाद मुंबई एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और इन दोनों शातिर चोर को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई में दोनों चोर के पास से कई सामान बरामद किए गए हैं। दोनों की शिनाख्त अब्दुल अहद शेक और वसीम खालिद खान के रूप में हुई है।
चोरों का ग्रुप मुंबई में बुर्का पहनकर करता था चोरी
मुंबई के अंधेरी ईस्ट एमआईडीसी पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार किया है, जो दिन दहाड़े दिन के उजाले में चोरी करते थे। इन चोरों का ग्रुप बुर्का पहनकर चोरी करता था ताकि उसे कोई पहचान न सके। हालांकि, एमआईडीसी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन आरोपियों की तलाश की और उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
वसीम और रईस के रूप में हुई चोरों की शिनाख्त
गिरफ्तार चोरों की पहचान रईस अब्दुल अहद शेख (36 वर्ष) और वसीम खालिद खान उर्फ बिल्ला (33 वर्ष) के रूप में हुई। एमआईडीसी पुलिस ने चोरों के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल चोर एमआईडीसी पुलिस की हिरासत में हैं और पुराने के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
