Crime: बच्चे के रोने पर मां का चढ़ा पारा, पानी की टंकी में फेंक मौत के घाट उतारा; पुलिस के साथ खेलती रही माइंड गेम

गुजरात के अहमदाबाद में नवजात बच्चे के लगातार रोने पर तैश में आई में उसकी हत्या कर पानी की टंकी में फेंक दिया। इस दौरान वह पुलिस को भी बच्चे के गुमशुदा होने की कहानी पर उलझा कर रखा।

अहमदाबाद में 22 वर्षीय एक महिला को अपने नवजात बेटे को भूमिगत पानी की टंकी में फेंक कर कथित रूप से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वह उसके ‘लगातार रोने’ से परेशान थी। मेघानीनगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर डी.बी. बसिया ने बताया कि करिश्मा बघेल ने पिछले शनिवार को दावा किया था कि उनका तीन महीने का बेटा ख्याल कहीं मिल नहीं रहा। इसके बाद उनके पति दिलीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तलाश के बाद पुलिस को सोमवार (सात अप्रैल) को अंबिकानगर इलाके में उनके घर के पानी के टैंक में बच्चे का शव मिला।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

इस बात से परेशान थी महिला

बसिया ने बताया कि पुलिस को बाद में पता चला कि बच्चे को पानी की टंकी में फेंकने वाली मां ही थी। उन्होंने बताया कि उसे सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। करिश्मा गर्भवती होने के बाद से ही इमोशनल और शारीरिक रूप से परेशान रहती थी, हमेशा कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत करती थी और अपने परिवार के सदस्यों को बताती थी कि वह परेशान है क्योंकि उसका बच्चा बहुत रोता है।

End of Feed