किसी भी मां के लिए अपने बच्चे से बढ़कर कोई नहीं होता है और मां उसे अपने जिगर का टुकड़ा मानती है और उसकी सुरक्षा के लिए किसी से भी भिड़ जाने के लिए तैयार रहती है, लेकिन उस वक्त क्या हो जब मां ही अपने कलेजे के टुकड़े की दुश्मन हो जाए ना सिर्फ दुश्मन भी बल्कि उसकी हत्या कर दी।
मां ने चाकू से काटा अपने 5 साल के बेटे का सिर (प्रतीकात्मक फोटो)
जब मांस अच्छी तरह से उबल गया, तब महिला ने इसे चाव से खाया
मामला मिस्र से सामने आया है बताया जा रहा है यहां एक मां ने अपने 5 साल के छोटे बेटे को चाकू से काटकर मार डाला और फिर उसे खा गई,मां जिसका नाम हना है उसने पहले अपने बेटे की हत्या की, इसके बाद उसने शरीर के कुछ हिस्सों को पानी में उबालने के लिए डाल दिया, जब मांस अच्छी तरह से उबल गया, तब महिला ने इसे चाव से खाया।
चाचा ने घर में एक बाल्टी में शरीर के कुछ कटे हुए अंग देखे
उत्तरी मिस्र के एक परिवार में 29 वर्षीय मां हना मोहम्मद हसन पर अपने 5 साल के बेटे यूसुफ की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े खा जाने का आरोप लगा है, मामले का खुलासा तब हुआ जब यूसुफ के चाचा ने घर में एक बाल्टी में शरीर के कुछ कटे हुए अंग देखने पर महिला से पूछताछ की, तो ये मामला सामने आया। कोर्ट ने मां को पागलपन का शिकार माना है, उसे पागलखाने में रखकर इलाज करने का आदेश दिया गया है।
