मिलिए सबसे ज्यादा शादियां करने वाले शख्स से, धोखा दे कर 100 से ज्यादा लड़कियों से की शादी, 14 देशों का बना दामाद!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 7, 2023, 06:44 PM IST

Giovanni Vigliotto: जियोवन्नी विगलियोटो के खिलाफ मुकदमा जनवरी 1983 में शुरू हुआ। उसे कुल 34 साल जेल की सजा सुनाई गई। धोखाधड़ी के लिए 28 और द्विविवाह के लिए छह और $336,000 का जुर्माना भी लगाया। जियोवन्नी विगलियोटो अपने जीवन के शेष आठ वर्ष एरिजोना स्टेट जेल में बिताए, 1991 में ब्रेन हैमरेज के कारण 61 वर्ष की आयु में उसका निधन हो गया।

Giovanni Vigliotto: आपने दो-चार शादियों की कहानी सुनी होगी। तलाक देकर दूसरी शादी करने की खबर सुनी होगी, लेकिन दुनिया में एक शख्स ऐसा था, जिसने एक दो नहीं बल्कि 104-105 शादियां की थी, वो भी बिना किसी की जानकारी के। जब राज खुला तो हर कोई सन्न रह गया। इस शख्स का नाम है- जियोवन्नी विगलियोटो। ये इसका असली नाम है? वो भी किसी को पता नहीं। लास्ट शादी इसने इसी नाम से की थी, इसलिए लोग इसे इसी नाम से जानते हैं। ये 61 साल की उम्र में जब मरा तब तक यह कई सालों तक जेल में सजा काट चुका था।

Giovanni Vigliotto, Most married man in the world

जियोवन्नी विगलियोटो के नाम है दुनिया में सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड (फोटो- @Nostalgia_Drop)

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम

विगलियोटो ने 1949 और 1981 के बीच बिना तलाक लिए सौ से अधिक महिलाओं से शादी की थी। इस शख्स के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जियोवन्नी विग्लियोटो की कहानी को शेयर करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इसके बारे में बताया गया है।विगलियोटो की मक्कारी के बार में कोई भी पत्नी नहीं जान पाई थी। कभी भी किसी पत्नी की मुलाकात दूसरी से नहीं होने दी।

End of Feed