क्राइम

मिलिए सबसे ज्यादा शादियां करने वाले शख्स से, धोखा दे कर 100 से ज्यादा लड़कियों से की शादी, 14 देशों का बना दामाद!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 7, 2023, 06:44 PM IST

Giovanni Vigliotto: जियोवन्नी विगलियोटो के खिलाफ मुकदमा जनवरी 1983 में शुरू हुआ। उसे कुल 34 साल जेल की सजा सुनाई गई। धोखाधड़ी के लिए 28 और द्विविवाह के लिए छह और $336,000 का जुर्माना भी लगाया। जियोवन्नी विगलियोटो अपने जीवन के शेष आठ वर्ष एरिजोना स्टेट जेल में बिताए, 1991 में ब्रेन हैमरेज के कारण 61 वर्ष की आयु में उसका निधन हो गया।

Image

जियोवन्नी विगलियोटो के नाम है दुनिया में सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड (फोटो- @Nostalgia_Drop)

Giovanni Vigliotto: आपने दो-चार शादियों की कहानी सुनी होगी। तलाक देकर दूसरी शादी करने की खबर सुनी होगी, लेकिन दुनिया में एक शख्स ऐसा था, जिसने एक दो नहीं बल्कि 104-105 शादियां की थी, वो भी बिना किसी की जानकारी के। जब राज खुला तो हर कोई सन्न रह गया। इस शख्स का नाम है- जियोवन्नी विगलियोटो। ये इसका असली नाम है? वो भी किसी को पता नहीं। लास्ट शादी इसने इसी नाम से की थी, इसलिए लोग इसे इसी नाम से जानते हैं। ये 61 साल की उम्र में जब मरा तब तक यह कई सालों तक जेल में सजा काट चुका था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम

विगलियोटो ने 1949 और 1981 के बीच बिना तलाक लिए सौ से अधिक महिलाओं से शादी की थी। इस शख्स के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जियोवन्नी विग्लियोटो की कहानी को शेयर करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इसके बारे में बताया गया है।विगलियोटो की मक्कारी के बार में कोई भी पत्नी नहीं जान पाई थी। कभी भी किसी पत्नी की मुलाकात दूसरी से नहीं होने दी।

14 देशों का दामाद!

विगलियोटो ने अमेरिका के 27 अलग-अलग अमेरिकी राज्यों के साथ-साथ 14 अन्य देशों में शादी की थी। हर बार नकली पहचान का उपयोग करते हुए उसने लड़कियों से शादी की थी। कहा जाता है कि विगलियोटो पहली ही मुलाकात में लड़कियों को प्रपोज कर देता था, उन्हें बातों में ऐसा उलझाता कि वो उससे शादी कर लेती थीं। शादी के बाद वो लड़की का सारा सामान और पैसे लेकर फरार हो जाता। फिर से बेच कर दूसरी लड़की के पास पहुंच जाता।

जब खुला राज

विगलियोटो का राज तो जल्द ही सबके सामने आ गया था, लेकिन फिर भी वो पुलिस से बचने में कामयाब रहा। एक के बाद शादी करते रहा और पैसे लूटकर भागता रहा। जवानी के बाद जब बुढापे की ओर जाने लगा तब पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही। जब वह पकड़ा गया तब वह 53 साल का था। काफी कोशिशों के बाद उसे फ्लोरिडा में गिरफ्तार किया गया। यहां उसने दावा किया कि 3 अप्रैल, 1929 को सिराकुसा, सिसिली में पैदा हुआ था।उसका असली नाम निकोलाई पेरुस्कोव था। बाद में पता चला कि उसका असली नाम फ्रेड जिप था, और जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। हालांकि सच क्या है किसी को नहीं पता।

हुई थी बड़ी सजा

विगलियोटो के खिलाफ मुकदमा जनवरी 1983 में शुरू हुआ था। उसे कुल 34 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। धोखाधड़ी के लिए 28 और द्विविवाह के लिए छह और $336,000 का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने अपने जीवन के शेष आठ वर्ष एरिजोना स्टेट जेल में बिताए। 1991 में ब्रेन हैमरेज के कारण 61 वर्ष की आयु में उसकी मौत हो गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article