क्राइम

ऑपरेशन थियेटर में गंदा काम करने लगा मैनेजर, नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़...और फिर...

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित राघवेंद्र हॉस्पिटल एवं नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में एक नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मैनेजर ने ऑपरेशन थियेटर के अंदर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर बदसलूकी की।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

झांसी: यूपी में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सड़क, चौक चौराहों को छोड़ दें तो अब बेटियां अस्पतालों, स्कूलों समेत अन्य संस्थाओं में खुद को सुरक्षित नहीं समझतीं। ताजा मामला बुंदेलखंड़ के झांसी स्थित एक नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान से सामने आया है, जहां एक नर्सिंग छात्रा ने प्रशिक्षण संस्थान के मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रशिक्षण संस्थान के ऑपरेशन थियेटर में काम करने के दौरान मैनेजर ने उसके गलत हरकत की। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ये हैं आरोप

मामला नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित राघवेंद्र हॉस्पिटल एवं नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान का बताया जा रहा है। आजतक की खबर के हवाले से पता चला है कि नर्सिंग की छात्रा पड़ोसी जिले जालौन की रहने वाली है और वह इसी संस्थान में प्रशिक्षण ले रही है। छात्रा का आरोप है कि 14 अक्टूबर की शाम वह ड्यूटी पर गई थी। इस दौरान वह ऑपरेशन थियेटर में काम कर रही थी। तभी संस्थान में कार्यरत डेविड नाम का मैनेजर वहां आ गया और उसने बुरी नीयत के साथ उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र व्यवहार किया।

छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो डेविड धमकी देकर भाग गया। बाद में उसने संबंधित थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना पुलिस को बताई। दर्ज शिकायत के आधार पर पीड़िता का कहना है कि वह राघवेंद्र हॉस्पिटल एवं नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मैडम स्वेता वाल्टर ने उसे ऑपरेशन थियेटर में भेजा था। हालांकि, काम होने के बाद वह वापस जा रही थी, लेकिन मैडम ने उसे दोबारा ऑपरेशन थियेटर पर भेज दिया। तभी वहां कार्यरत मैनेजर डेविड ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए बदसलूकी की।

आजतक की खबर के हवाले से पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है नर्सिंग की छात्रा ने उसी संस्थान के 50 वर्षीय कर्मचारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article