13 साल के मासूम को बहलाया-फुसलाया, फिर 60 वर्षीय 'दरिंदे' ने किया कुकर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2023, 01:49 PM IST

Saharanpur Misdemeanor: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से समाज को कलंकित कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां, 13 साल के मंदबुद्धि किशोर के साथ एक 60 साल के बुजुर्ग ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुर्म की एक ऐसी वारदात की दास्तां लिखी गई, जिसके बारे में सोच कर भी हर कोई सहम उठेहा। यहां एक बुजुर्ग ने मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग मंदबुद्धि किशोर से कथित तौर पर कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Child Rape

60 वर्षीय व्यक्ति ने 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर के साथ कुकर्म किया।

मासूम को बुजुर्ग ने बहलाया-फुसलाया, फिर शिकार बनाया

सहमा देने वाली इस वारदात में दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से बातचीत में ये बताया कि 'देवबंद के एक गांव मे 60 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के ही 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर को बहला-फुसला कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।' बुजुर्ग ने 13 साल के किशोर की मासूमियत का फायदा उठाया और उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया।

End of Feed