क्राइम

Bihar: नाबालिग को किया अगवा, तीन दिन तक करते रहे गैंगरेप; पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती

Bihar: बिहार के गया में नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। जहां, लड़की को उसके घर से रात में अगवा किया गया और ईंट भट्ठे पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। दरिंदों ने उसे तीन दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया।

Image

नाबालिग के साथ गैंगरेप। (सांकेतिक तस्वीर)

Crime News: बिहार के गया जिले से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर तीन लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गया पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं।

तीन दिनों तक पीड़िता के साथ करते रहे गैंगरेप

घटना गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 1 जुलाई की रात को लड़की को उसके घर से अगवा कर ईंट भट्ठे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के साथ लगातार तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसे 4 जुलाई को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।

अपनी मां को पीड़िता ने सुनाई आपबीती

लड़की अपने घर पहुंची, पहले तो वह एक दिन चुप रही। आखिरकार, उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिवार ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और शनिवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता के परिवार पर पुलिस से संपर्क नहीं करने का दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन वे इमामगंज थाने पहुंचे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

घटना की जानकारी मिलते ही इमामगंज पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और मुख्य आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस

गया जिले के इमामगंज रेंज के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया, "पप्पू सिंह को गया शहर के रामपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सिकरिया इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।"

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article