शादीशुदा गर्लफ्रेंड को 7 टुकड़ों में काटा, पहले बनाया हवस का शिकार; फिर हत्या और पेट्रोल डालकर जला डाला

Crime News: एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से पहले जिस्मानी रिश्ता बनाया, फिर उसे मार डाला। इसके बाद लाश पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। इतना ही नहीं बेरहमी से शव को हंसिया से काटकर 7 टुकड़ों में बांटा और नाले में बहा दिया। 13 अप्रैल की इस वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

Crime in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद पुलिस ने की तीन माह पहले बोरी में बंद कई टुकड़ों में मिले अज्ञात महिला की लाश कr गुत्थी को सुलझा लिया है। शव की शिनाख्त जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र ग्राम बकरीटोला निवासी प्रमिला धुर्वे के रूप में की गई है। महिला का पति दूसरे जिले में जा मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन करता था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने शादीशुदा प्रेमिका को अपने घर ले जा साथ में शराब पी और संबंध बनाकर दोनों सो गए।

Crime.

शादीशुदा गर्लफ्रेंड को पहले बनाया हवस का शिकार, फिर मार डाला।

आरोपी ने क्यों शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला?

आधी रात नींद खुलने पर महिला को फोन पर बात करते देख दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका का किसी और से अवैध संबंध होने की शक में हत्या कर दी। उनके शव को घर में रखे पेट्रोल से जला दिया और सब्जी काटने वाले हासिया से शव के कई टुकड़े कर, दो अलग-अलग बोरियों में भर दिया। इसके बाद वो मोटरसाइकिल से गोंदली जलाशय ग्राम अमलीडीही नहर के पास जाकर दोनों बोरियों को अलग-अलग स्थान पर फेंक दिया और अपने घर लौट गया।

End of Feed