मणिपुर में महिला से दरिंदगी! पकड़ा, गिराया और फिर टूट पड़े थे हैवान...गैंगरेप पीड़िता की आपबीती

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 10, 2023, 04:19 PM IST

Manipur Latest News: पीड़िता ने इस झकझोर देने वाली घटना के बाद बताया कि उसकी तबीयत बुरी तरह खराब हो गई थी। उसने आत्महत्या तक कर लेने के बारे में भी सोचा था। वह राजधानी इंफाल में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान गई थी, पर बिना डॉक्टर को दिखाए लौट आई क्योंकि वह वहां सही से बता भी नहीं पा रही थी कि उसके साथ क्या हुआ।

Manipur Latest News: हिंसा की आग में बुरी तरह झुलसे नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर में जातीय झड़पों के दौरान महिलाओं के साथ जो हैवानियत हुई थीं, उनकी दर्दनाक कहानियां धीरे-धीरे सामने आई हैं। गुरुवार (10 अगस्त, 2023) को इसी क्रम में एक और ताजा मामला सामने आया, जिसमें एक औरत भीड़ की ओर से कथित तौर पर गैंगरेप का शिकार हुई थी और उसने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है। राहत शिविर में रहने वाली 37 साल की पीड़िता (चूड़ाचांदपुर जिले से) का आरोप है कि जब उसके घर को आग के हवाले कर दिया गया था, तब वह अपने दो बच्चों, भतीजी और भाभी के साथ भाग रही थी और उसी दौरान कुछ लोगों के समूह ने उन लोगों को पकड़ लिया था।

यह पूरा मामला तीन मई, 2023 का है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में महिला के हवाले से बताया गया कि पहले तो उसने अपने और परिवार के सम्मान को बचाने के लिए इस बात का खुलासा (सामाजिक कलंक के डर से) नहीं किया था। लेकिन जब और औरतों ने अपनी आपबीती बयान करना शुरू किया तो उसे भी हिम्मत मिली।

End of Feed