रिश्ते शर्मसार! नाती ने नानी के साथ किया दुष्कर्म...

शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने अपनी नानी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

शाहजहांपुर: जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 75 वर्षीय नानी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घटना खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। अवस्थी ने बताया दिवाली की रात, बुजुर्ग महिला अपने घर में सो रही थी। तभी उसका नाती अखिलेश कुमार आया, उसे कथित तौर पर उठाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की।

रिश्ते शर्मसार! नाती ने नानी के साथ किया दुष्कर्म...

जान से मारने की धमकी दी

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बुजुर्ग महिला को उसके नाती ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद आरोपी भाग गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बुजुर्ग महिला को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

End of Feed