Shocking: शख्स ने iPhone ऑर्डर किया, पैसे पूरे नहीं थे तो फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट को मार डाला!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 11:42 PM IST

iPhone order:कर्नाटक से हत्या का एक मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने आईफोन ऑर्डर किया मगर पर्याप्त पैसा नहीं होने पर डिलीवरी एजेंट की हत्या कर डाली ऐसा रिपोर्ट में बताया जा रहा है।

एक चौंकाने वाली घटना में, एक 20 वर्षीय व्यक्ति ने कर्नाटक के हासन जिले में अपने आईफोन की डिलीवरी करने आए एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि उसके पास भुगतान करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे, आरोप है कि आरोपी ने डिलीवरी ब्वॉय को चाकू मार दिया।

Flipkart Delivery agent murder

आरोपी ने डिलीवरी ब्वॉय को इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि उसके पास ऑर्डर देने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, हासन जिले के अरसेकेरे के लक्ष्मीपुरम निवासी हेमंत दत्ता ने फरवरी की शुरुआत में फ्लिपकार्ट के जरिए आईफोन ऑर्डर किया था। ई-कॉमर्स साइट पर डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करने वाला हेमंत नाइक 7 फरवरी को फोन देने के लिए आरोपी के घर आया था।

End of Feed