Hyderabad: मिया-बीवी के झगड़ों का ऐसा भी अंजाम; 5 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर पति ने किए शव के टुकड़े-टुकड़े

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ती कलह अब हैवानियत की हदें पार कर रही है। हैदराबाद में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े कर कुछ हिस्से मूसी नदी में फेंक दिए।

Hyderabad Pregnant Wife Murder: इन दिनों ऐसा लग रहा है कि जैसे पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को किसी की बुरी नजर लग गई हो। देश के हर कोने से वैवाहिक संबंधों में दरार और खून से सने मामलों की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में हैदराबाद के मेडिपल्ली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शव के कुछ हिस्सों को मूसी नदी में फेंक दिया।

Man Kills Pregnant Wife Dismembers Body

व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े

सबूत मिटाने का खौफनाक इरादा

यह वारदात शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है। 27 वर्षीय आरोपी, जो एक राइड-हेलिंग कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता है, ने घरेलू विवादों और लगातार झगड़ों के चलते अपनी 21 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। डीसीपी (मलकाजगिरी ज़ोन) पी. वी. पद्मजा ने बताया कि सबूत मिटाने के इरादे से आरोपी ने एक हेक्सा ब्लेड से शव के टुकड़े किए और सिर, हाथ व पैर को मूसी नदी के प्रतापसिंगारम क्षेत्र में फेंक दिया जबकि धड़ (बिना सिर और पैरों के) को अपने कमरे में छिपाकर रखा।

End of Feed