क्राइम

संगीतकार प्रीतम के यहां जिस शख्स ने की थी 40 लाख की चोरी, उसे मुंबई पुलिस ने पकड़ा

संगीतकार प्रीतम के ऑफिस में चोरी के केस में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पैसे लेकर जम्मू कश्मीर चला गया था, जिसे सीसीटीवी की सहायता से पकड़ा गया है।

Image

संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो में चोरी करने वाला गिरफ्तार

संगीतकार और गायक प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो में हुई चोरी के मामले में मालाड पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष बूटीराम सायल है। आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 37 लाख और एक लेफ्टॉप, मोबाइल बरामद किया है।

संगीतकार प्रीतम के ऑफिस में चोरी

पुलिस के अनुसार, संगीतकार गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर रुस्तमजी ओजोन बिल्डिंग में स्थित यूनिम्यूज रिकॉर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक स्टूडियो चलाते हैं। शिकायत उनके मैनेजर 29 वर्षीय विनीत छेड़ा ने दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक फिल्म निर्माता के कार्यालय से एक व्यक्ति स्टूडियो आया और भुगतान के रूप में 40 लाख रुपये नकद दिए। छेड़ा ने नकदी की गिनती की और उसे एक ट्रॉली बैग में रख लिया। चोरी हुए बैग में कथित तौर पर 500 रुपये के 8,000 नोट थे।

किसने की चोरी

उस समय, कार्यालय में सहायक आशीष सयाल व खान नामक व्यक्ति मौजूद थे। छेड़ा इसके बाद कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेने के लिए चक्रवर्ती के आवास पर जाने के लिए स्टूडियो से निकल गया। जब वह लगभग 10:30 बजे वापस लौटा, तो उसने पाया कि बैग गायब है। उन्हें बताया गया कि सयाल ने यह दावा करते हुए बैग ले लिया था कि वह चक्रवर्ती के घर नकदी पहुंचा रहा है, लेकिन चक्रवती के घर नहीं पहुंचा जिसके बाद चक्रवती के मैनेजर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

जम्मू कश्मीर से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक CCTV की मदद से आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिंगिंग करना चाहता था और म्यूजिक डायरेक्टर बनने की चाह रखता था, जिसे मौका नहीं दिया गया। जिसके बाद मौका देखकर आरोपी सायल ने 40 लाख का बेग ले उड़ा। हालांकि पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article