क्राइम

Bijnor: शक के चलते हत्यारा बना पति, गला घोंटकर ली पत्नी की जान, एक साल बाद कूड़े के ढेर के पास मिला कंकाल

Bijnor Crime News: बिजनौर में एक शख्स और उसके भाई को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शख्स ने शक के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी और कूड़े के ढेर के पास उसका शव दफना दिया। एक साल बाद उसका कंकाल पुलिस ने बरामद किया है।

Image

फाइल फोटो

Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शक्की पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसका शव कूड़े के ढेर के पास दफना दिया। एक साल बाद महिला का कंकाल कूड़े के ढेर से बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में शख्स और उसके भाई को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

आसिफा की मां ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

सर्किल ऑफिसर भरत सोनकर ने बताया कि 28 वर्षीय आसिफा की शादी कामिल से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही आसिफा लापता हो गई। उन्होंने बताया कि आसिफा की मां ने 26 मार्च को चांदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आसिफा के परिवार ने आरोप लगाया कि पिछले दो सालों से कामिल ने उन्हें आसिफा से बात नहीं करने दी।

पूछताछ में कुबूल किया जुर्म

पुलिस ने संदेह के चलते कामिल और उसके भाई आदिल को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। इस दौरान कामिल ने बताया कि उसे आसिफा के किसी के साथ प्रेम-प्रेसंग होने का संदेह था। जिस कारण उसने 23 नवंबर 2023 को अपने भाई आदिल और मौसी चांदी के साथ मिलकर आसिफा की हत्या कर दी। जिसके बाद शव को दफना दिया।

फरार चांदनी की तलाश जारी

सर्किल ऑफिसर ने बताया कि आसिफा के अवशेष उनके घर के पास कूड़े के ढेर के करीब जमीन में दफनाए हुए मिले। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसिफा के पति और देवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कामिल की मौसम अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article