मालवीय नगर नरगिस मर्डर अपडेट: आरोपी इरफान ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 28, 2023, 04:51 PM IST

Malviya Nagar Nargis Murder Update: दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में एक सनसनीखेज हत्या हुई। श्री अरबिंदो कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा नरगिस की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

Malviya Nagar Nargis Murder Update: दक्षिण दिल्ली के एक पॉश इलाके में दिनदहाड़े हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई। 25 वर्षीय युवती मालवीय नगर में श्री अरबिंदो कॉलेज की छात्रा थी। उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। आरोपी हमलावर इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी इरफान से पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि नरगिस की हत्या की प्लानिंग 3 दिन पहले ही कर ली थी। पुलिस के मुताबिक इरफान स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसे पता था कि नरगिस स्टेनो का कोर्स कर रही है और वो मालवीय नगर के पार्क से होकर जाती है। करीब 12 बजे वो पार्क में पहुंचा और नरगिस को बात करने के लिए बुलाया लेकिन जब नरगिस ने बात करने से इनकार किया तो उसने बैग से लोहे की रॉड निकाल कर उसके सिर पर हमला कर दिया।

Malviya Nagar Nargis Murder Update, Accused Irfan

नरगिस की हत्या का आरोपी इरफान

दोनों में चल रही थी शादी की बात

मृत युवती के पास छोड़ी गई लोहे की रॉड से पुलिस इरफान तक पहुंची। जो पीड़िता पर हमला करने के बाद लोहे की रॉड को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे से पहले हुई क्योंकि पुलिस को करीब 12.08 बजे सूचना मिली। महिला एक बेंच के नीचे खून से लथपथ मृत अवस्था में पाई गई। शव के पास लोहे की रॉड मिली। शुरुआता रिपोर्टों से पता चला है कि महिला के परिवार ने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया।

End of Feed