कूड़े पर गर्माया विवादः बेटा देने लगा गालियां तो कारोबारी बाप ने सफाई वाले पर तान दी पिस्तौल, वीडियो वायरल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2023, 01:18 AM IST

Indore Viral Video: एक ओर मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पटेल की निंदा कर रहे हैं। वहीं, सफाई कर्मचारियों की ओर से महेश के खिलाफ पुलिस को दी गई शिकायत से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चश्मदीदों का दावा है कि पटेल के घर से गीला और सूखा कचरा मिलाकर इस गाड़ी में डाला जा रहा था और सफाई कर्मचारियों द्वारा इस बात पर आपत्ति जताए जाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।

Indore Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर (देश के सबसे स्वच्छ शहर) में कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ एक विवाद इतना गर्मा गया कि तैश में आरोपी ने सफाई वाले पर पिस्तौल तान दी, जबकि उसका बेटा उस दौरान पीड़ित को गंदी-गंदी गालियां देकर हड़का रहा था। मामले से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से कहा गया है कि वह इसकी जांच कर रही है।

indore gun brandishing video

महेश पटेल कचरा गाड़ी के कर्मचारी पर यूं पिस्तौल तानता नजर आया। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

यह पूरा मामला शनिवार (15 अप्रैल, 2023) का है। आरोप है कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक के रिश्तेदार और पेट्रोल पंप के मालिक महेश पटेल (पीली टी-शर्ट में) ने सफाई कर्मचारी को बंदूक दिखाकर धमकाया था। दरअसल, सैनिटेशन वर्कर ने उन्हें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग न करने को लेकर टोका था। फिर क्या था, इस बात पर बहस हो गई और मामला तब और गर्मा गया जब पटेल और उसके बेटे बाहर आकर कचरे वाले पर भड़कने लगे थे।

End of Feed