क्राइम

गैंगस्टर कपिल सांगवान की अब दिल्ली के बिल्डर को धमकीः एक करोड़ दो फिरौती, वरना मार दूंगा; हफ्ते भर पहले BJP नेता को उड़ाया था

  • Authored by: मोहित ओम
  • Updated Apr 17, 2023, 07:49 PM IST

Delhi Crime News: पुलिस ने बिल्डर विपुल गर्ग की शिकायत पर पंजाबी बाग थाने मे IPC 387 के तहत FIR रजिस्टर्ड कर ली है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Delhi Crime News: भाजपा नेता की बीते शुक्रवार को हुई हत्या की जिम्मेदारी लेने बाद विदेश मे बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने दिल्ली के एक नामी बिल्डर से मांगी 1 करोड़ की फिरौती और दी जान से मारने की धमकी।

दिल्ली के द्वारका डिस्ट्रिक्ट के मटियाला इलाके में बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या के बाद नामी गैंगस्टर कपिल सांगवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

15 अप्रैल को कपिल सांगवान ने एक विदेशी नंबर से व्हाट्सप्प कॉल के जरिये पश्चिमी दिल्ली के एक बिल्डर से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है और जिसके ना देने की आवाज में उसकी हत्या करने की धमकी दी है।

death threat

death threat

दिल्ली पुलिस ने बिल्डर विपुल गर्ग की शिकायत पर पंजाबी बाग थाने मे IPC 387 के तहत FIR रजिस्टर्ड कर ली है। पुलिस का कहना कि मामले की जांच कर रही है, जिस नंबर से फिरौती हर धमकी की कॉल आयी थी उस नंबर की डिटेल्स व्हाट्सएप मेटा से मांगी है, डिटेल्स मिलने के बाद साफ हो जाएगा कि कॉल कहाँ से आयी थी?

दूसरी तरफ भाजपा नेता सुरेंद्र माटीयाला की हत्या के मामले दिल्ली पुलिस के हाथ अभी भी खाली है, घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस हमलावरों की जानकारी नही जुटा पायी है।

मोहित ओम
मोहित ओम author

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैन... और देखें

End of Article