क्राइम

झारखंड के चतरा में प्यार का ऐसा सिला, जंगल में किया प्रेमिका ने लवर पर चाकू से अटैक; हालत गंभीर

झारखंड के चतरा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात लावालौंग के लामटा जंगल में हुई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हमले के पीछे की सच्चाई उजागर हो सके।

Image

झारखंड में प्रेम विवाद का खूनी मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chatra Love Affair Stabbing: झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग क्षेत्र से प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह वारदात लावालौंग के बक्शी रोड स्थित लामटा जंगल में घटी। घायल युवक की पहचान लातेहार जिले के सासंग कुडांस गांव निवासी मंतशीर अंसारी के रूप में हुई है, जबकि हमला करने वाली युवती चतरा के नगमा मोहल्ला की रहने वाली सब्बू खातून बताई जा रही है।

मंतशीर ने पुलिस को बताया कि सब्बू खातून ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया था। जानकारी के अनुसार, युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी जिससे वह नाराज थी। पहले दोनों सिमरिया में युवक के कान का इलाज कराने गए, लेकिन वापसी के दौरान सुनसान इलाके में युवती ने अचानक चाकू से उसके पेट और गर्दन पर वार कर दिए।

घटना की सूचना मिलते ही लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंतशीर अंसारी पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। यह घटना बताती है कि प्रेम संबंधों में उत्पन्न तनाव कभी-कभी खतरनाक रूप ले सकता है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article