Love Jihad Case in Surat: सूरत में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए 15 साल की एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे अगवा कर अपने साथ महाराष्ट्र लेकर गया। इस मामले में लड़की के माता-पिता की तत्परता से आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया और लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया। आरोपी की पहचान मुसीब के रूप में हुई है।
औरंगाबाद में गैराज में काम करता है आरोपी
हाल के वर्षों में सूरत में लव जिहाद के कई मामले आए हैं। इस वजह से यह शहर सुर्खियों में रहा है। आरोपी मुसीब महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक गैराज में मेकेनिक का काम करता है। करीब एक साल पहले वह इंस्टाग्राम के जरिए सूरत की रहने वाली इस नाबालिग लड़की के संपर्क में आया। समय बीतने के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई। फिर मुसीब ने शातिराना तरीके से लड़की से मिलने की योजना बनाई।
लड़की को 15 दिनों तक बंधक बनाकर रखा
सूरत पहुंचने पर मुसीब एक होटल में रुका और वहीं पर लड़की से मिलने का कार्यक्रम बनाया। मौका पाकर उसने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाया और फिर उसे अगवा कर अपने साथ औरंगाबाद लेकर गया। यहां उसने लड़की को 15 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस बीच, लड़की के घरवालों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को आरोपी के चंगुल से निकाल लिया। मुसीब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।
