क्राइम

Meerut: सुहागरात वाले दिन ही दुल्हन ने दिया धोखा, रात के अंधेरे में दूल्हे के साथ कर दिया 'खेल'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 10, 2023, 12:13 AM IST

Meerut: मेरठ में एक दुल्हन शादी के अगले दिन ही भाग गई। शादी के समय दुल्हन काफी खुश दिख रही थी। सभी खुश थे, दूल्हा, दुल्हन और उनके परिवार वाले, सभी इस शादी से खुश दिख रहे थे। शादी के बाद लड़की की विदाई हुई और वो मेरठ आ गई।

Image

मेरठ में शादी की अगली रात दुल्हन भागी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Meerut: यूपी के मेरठ में एक अजीब ही कहानी सामने आई है। जहां एक दुल्हन शादी के अगली रात ही दूल्हे को धोखा देकर भाग गई। दुल्हन पर हर किसी को शक था, इसके बाद भी वो सबको चकमा देकर भागने में सफल रही।

नहीं हो रही थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार घटना मेरठ के रोहटा गांव की है। यहां एक युवक की शादी नहीं हो रही थी। उसकी उम्र 40 से ज्यादा हो चुकी थी। घर वाले शादी के लिए परेशान थे। इसी बीच किसी ने उत्तराखंड के एक बिचौलिये के बारे में युवक के परिवार को जानकारी दी।

बिचौलिये ने करा दी शादी

इसके बाद युवक के परिवार ने बिचौलिये से संपर्क साधा। उसने उत्तराखंड के हल्द्वानी की एक लड़की से रिश्ता फिक्स करा दिया। लड़की पहली ही नजर में सबको पसंद आ गई थी। शादी की डेट भी जल्द ही फिक्स हो गई और फिर 5 अप्रैल को हल्द्वानी में दोनों की शादी हो गई।

घरवालों को हुआ शक

शादी के समय दुल्हन काफी खुश दिख रही थी। सभी खुश थे, दूल्हा, दुल्हन और उनके परिवार वाले, सभी इस शादी से खुश दिख रहे थे। शादी के बाद लड़की की विदाई हुई और वो मेरठ आ गई। यहां आकर उसके हाव-भाव बदल गए। चौकन्ना रहने लगी। हमेशा बहाना बनाने लगी।

दूल्हे के साथ खेल

शादी की अगली रात सुहागरात होती है। दूल्हा बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा था, लेकिन तभी दुल्हन ने खेल कर दिया। पर्सनल प्रोब्लम की बात करते हुए उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। घर वालों ने उसे उसकी सास के पास सुला दिया। जिसके बाद वो कब भागी पता नहीं। रात 11 बजे के बाद जब दूल्हे की नींद खुली तो पता चला कि दुल्हन फरार हो गई है। इस दौरान दुल्हन ने सारे जेवर और एक लाख रुपये भी साथ ले गई। दुल्हा भागाभागा पुलिस के पास पहुंचा। मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज की जांच हुई तो रात के अंधेरे में दुल्हन किसी युवक के साथ बाइक से भागती हुई नजर आ रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article