MP Satna loot News: इस घटना को दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस सभी हमलावरों की तलाश कर रही है और इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्तियार गंज इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो बाइक सवार हथियार लेश पांच नकाबपोश बदमाशों ने भाटिया शराब कंपनी के मैनेजर संजय सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास से करीब 22 लाख रुपए की लूट कर मौके से फरार हो गए।
प्रतीकात्मक फोटो
बताया जा रहा है कि शराब कंपनी का मैनेजर सेंट्रल बैंक में अपनी मारुति वैन गाड़ी से शराब कंपनी के करीब 22 लाख रुपए जमा करने बैक आया था, बैंक के बाहर खड़े दो बाइक सवार 5 नकाबपोश बदमाशों ने मैनेजर संजय सिंह पर लगातार फायर कर हमला बोल दिया, गोली लगते ही संजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई नकाबपोश बदमाशों ने कई फायर किए हैं।
घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना लगते ही सीएसपी सहित मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया, पुलिस ने मृतक के शव और मारुति वैन को अपने कब्जे मे लिया, मृतक के शव को पीएम पंचनामा कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल के शव गृह भिजवाया।
पुलिस बैंक और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश में जुट गई है, दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद लोगों के अंदर एक दहशत का माहौल पैदा हो चुका है, की आखिर पुलिस से बेखौफ हमलावरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया।
