Kunal Murder Case: कुणाल मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, लेडी डॉन समेत 9 गिरफ्तार; कौन था साजिशकर्ता?

Kunal Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने अबतक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले ही चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिनमें जिकरा, साहिल खान और रिहान मिर्जा भी शामिल है। ये सभी चचेरे भाई-बहन हैं।

Kunal Murder Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की तो सारे राज खुल गए। 17 साल के कुणाल मर्डर केस में अबतक 9 आरोपी पकड़े गए हैं, इनमें 2 महिलाएं और 2 नाबालिग भी शामिल हैं। हत्या की वजह पुरानी रंजिश निकली, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता में साहिल, जिकरा और 2 नाबालिगों ने पुरानी रंजिश में हमला किया। सोहेब, नफीस, अनीश, जाहिदा और विकास ने मुख्य आरोपियों को फरार कराने और छिपाने में मदद की। पुलिस ने दिल्ली-NCR और यूपी गाज़ियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और अमरोहा में लगातार छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोचा। टेक्निकल सर्विलांस और मैन्युअल इनपुट्स के जरिए आरोपियों की पहचान और भूमिका कन्फर्म की गई। जांच में खुलासा हुआ कि साहिल और कुणाल के बीच पुरानी रंजिश थी।

Kunal murder case Solved

कुनाल मर्डर केस (फाइल फोटो)

लेडी डॉन का हाथ

इसके पहले की पुलिस ने मामले में एक महिला और उसके तीन चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया था। उक्त महिला जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी के लिए बाउंसर के रूप में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि न्यू सीलमपुर में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे कुणाल की उसके घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर हत्या कर दी गई थी। कुणाल पर उस समय हमला किया गया था जब वह अपने बीमार पिता के लिए चाय बनाने के वास्ते दूध खरीदने के लिए जा रहा था। कुणाल को निकट स्थित जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुणाल की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और सैकड़ों स्थानीय लोगों तथा हिंदू संगठनों के कई सदस्यों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया तथा इस वारदात में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

End of Feed