क्राइम

Kolkata: पहले फोन कर बुलाया हॉस्टल, मोबाइल चोरी के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 14 गिरफ्तार

Kolkata: कोलकाता के एक सरकारी छात्रावास में शुक्रवार को मोबाइल चोरी के शक में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस 14 आरोपी छात्र और पूर्व छात्रों को गिरफ्तार किया है।

Image

कोलकाता में मोबाइल चोरी के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले के बउबाजार इलाके में स्थित एक सरकारी छात्रावास में शुक्रवार को मोबाइल फोन चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान इरशाद आलम (37) के रूप में हुई है। वह बेलगछिया का रहने वाला था और चांदनी चौक इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इरशाद इससे पहले उदयन छात्रावास में एक टेलीविजन की मरम्मत करने के लिए गया था और वहां पिछले कुछ दिनों में मोबाइल गायब होने के चलते उसे आज सुबह फिर से छात्रावास बुलाया गया था।

शख्स पर छात्रों ने लगाया मोबाइल चोरी का आरोप

मृतक के परिजनों ने बताया कि इरशाद पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया और इसके कारण कथित तौर पर उसे बांधकर पीटा गया। मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसने हमें छात्रावास से फोन करके बताया था कि छात्र उस पर चोरी का आरोप लगाकर पैसे की मांग कर रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छात्रावास पहुंची और उसे गंभीर हालत में वहां से बाहर निकाला, जिसके बाद उसे कोलकाता के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस घटना के संबंध में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और मुचिपारा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article