कर्नाटक: इजराइली महिला से दुष्कर्म और युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को मौत की सजा

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह जघन्य अपराध छह मार्च 2025 को सनापुर के पास हुआ था। इजराइली मूल की महिला के यौन शोषण की घटना के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने के बाद जिले के पर्यटन पर गहरा प्रभाव पड़ा।

कर्नाटक की एक अदालत ने तीन लोगों को जिले में पिछले साल एक इजराइली पर्यटक का यौन उत्पीड़न करने और एक युवक की हत्या करने के जुर्म में सोमवार को मौत की सजा सुनाई। गंगावती सिविल कोर्ट ने अपने फैसले में दोषियों- मल्लेश उर्फ हांडी मल्ला, शरणबसवा और चैतन्य साई - को सजा सुनाई।

court

दुष्कर्म और हत्या के 3 आरोपियों को मौत की सजा

अदालत ने सात फरवरी को उन्हें दोषी पाया था और फैसला 16 फरवरी के लिए सुरक्षित रख लिया था।

End of Feed