जिसे अंतरधार्मिक जोड़ा समझ बदमाशों ने दिया था पीट, वो निकले भाई-बहन, अब 7 गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी हिरासत में

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 11, 2024, 10:40 PM IST

Karnataka Moral Policing: घटना कर्नाटक के बेलागावी की है। पुलिस ने बताया कि घटना पिछले शनिवार छह जनवरी की है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित भाई-बहन की उम्र 20 वर्ष के आस-पास की है।

Karnataka Moral Policing: कर्नाटक में मोरल पुलिसिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक अंतरधार्मिक जोड़े को पीटते दिख रहे हैं। बाद में पता चला कि जिन्हें वो पीट रहे थे, वो भाई बहन हैं। इस मामले में पुलिस ने अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

End of Feed