क्राइम

9वीं की छात्रा को किसने किया प्रेग्नेंट? हॉस्टल से जब नाबालिग पहुंची घर तो पेट दर्द ने खोल दिया राज, बनी बिन ब्याही मां

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 11, 2024, 09:12 PM IST

लड़की जब घर पहुंची तो इसके बारे में किसी को नहीं बताई। एक दिन जब उसके पेट में दर्द उठा तो घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पाया कि लड़की 8 महीने की गर्भवती है। जिसके बाद उन्होंने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

कर्नाटक में 9वीं की छात्रा बनी मां (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

कर्नाटक में एक नाबालिग लड़की के मां बनने का मामला सामने आया है। लड़की को किसने प्रेग्नेंट किया इसका अभी तक पता नहीं चला है। न तो लड़की और न ही उसके माता-पिता आरोपी के बारे में कुछ बता रहे हैं। लड़की एक सरकारी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी।

नौवीं की छात्रा है लड़की

मिली जानकारी के अनुसार 9वीं में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा कर्नाटक के तुमकुरु जिले के एक सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रह रही थी। यहीं रहकर वो पढ़ाई करती थी। हाल ही में वो घर आई थी।

घर आने पर खुला राज

लड़की जब घर पहुंची तो इसके बारे में किसी को नहीं बताई। एक दिन जब उसके पेट में दर्द उठा तो घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पाया कि लड़की 8 महीने की गर्भवती है। जिसके बाद उन्होंने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेडिकल जांच और आवश्यक परीक्षणों के बाद, डॉक्टरों ने 9 जनवरी को डिलीवरी की।

बच्चे का बाप कौन

लड़की के नाबालिग होने के कारण डॉक्टरों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद लड़की से जब पूछा गया तो उसने एक सीनियर का नाम बता दिया, जोकि नाबालिग था। हालांकि लड़के ने इससे इनकार कर दिया।

पुलिस का एक्शन

अधिकारियों ने कहा कि इस बीच, तुमकुरु जिला प्रशासन ने छात्रावास वार्डन को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने कहा- "हमने मामले में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। लड़की और उसके माता-पिता मुंह नहीं खोल रहे हैं। उनकी काउंसलिंग की जा रही है। लड़की अपने बयानों पर कायम नहीं है।इसलिए, हम यह पता लगाने के लिए उन सभी से पूछताछ कर रहे हैं कि कौन जिम्मेदार था।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article