Karnataka: पत्नी की हत्या के आरोप में जेल गया पति, 5 साल बाद हुआ जिंदा होने का खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट ने लगाई फटकार

Karnataka: कर्नाटक में कोडागु में एक व्यक्ति को उस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया जो आज भी जिंदा है। पुलिस की लापरवाही और निर्दोष को मिली सजा पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए मामले की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिए हैं।

Karnataka: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जाता है कि '100 गुनहगार भले छूट जाएं, लेकिन एक निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए।' लेकिन इस बार एक निर्दोष व्यक्ति को उस गुनाह की सजा काटनी पड़ी जो उसने कभी किया ही नहीं। खुद को अदालत और लोगों के सामने निर्दोष साबित करने की कोशिश करते कर्नाटक के कोडागु में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के आरोप में डेढ़ साल जेल में बिताए। लेकिन अब व्यक्ति के निर्दोष होने का सच बाहर आ गया है। इस मामले ने हाल ही में एक नया मोड़ लिया, जिसमें झूठे आरोप, अधूरी जांच और पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई। इस व्यक्ति को सजा केवल इस वजह से मिली क्योंकि पुलिस ने जांच में लापरवाही की। एक गलती ने इस व्यक्ति के पूरे जीवन, सम्मान और भविष्य को बर्बाद कर दिया। जानें क्या है पूरा मामला -

Karnataka Crime

जिस पत्नी की हत्या में जेल गया पति वह निकली जिंदा

पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने गया पति गिरफ्तार

कर्नाटक का कोडागु में दिसंबर 2020 में सुरेश नामक एक व्यक्ति ने कुशलनगर थाने में अपनी पत्नी मल्लिगे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कुछ हफ्ते बाद पुलिस को बेट्टादारापुरा के पास एक महिला का कंकाल मिला। पुलिस ने बिना पुख्ता सबूतों के यह दावा किया कि यह सुरेश की पत्नी मल्लिगे का शव है। बात यहीं खत्म नहीं हुई है। सुरेश पर यह भी आरोप लगाया कि उसने खुद ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसका किसी और के साथ संबंध था।

End of Feed