क्राइम

ग्वालियर: खाली पडे़ हॉस्टल में बुलाकर जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, आरोपी छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने कंपू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई)

Photo : PTI

Junior Doctor Raped By Colleague: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में 25 वर्षीय एक जूनियर डॉक्टर के साथ उसके सहकर्मी ने बलात्कार किया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि घटना रविवार को हुई और 25 साल के आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। शहर के पुलिस अधीक्षक अशोक जादोन ने बताया कि पीड़िता को एक परीक्षा देनी थी और वह गजराराजा मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी, जो कि एक जूनियर डॉक्टर भी है वह पीड़िता के साथ पढ़ता था। उसने छात्रा को लड़कों के एक पुराने छात्रावास में मिलने के लिए बुलाया, जो अब खाली पड़ा हुआ है। अधिकारी ने बताया कि जब महिला निर्जन हॉस्टल में पहुंची तो आरोपी ने उसे धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने बाद में कंपू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article