Khunti Gangrape: झारखंड के खूंटी में हैवानियत की हद पार, पांच लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी हिरासत में

Khunti Gangrape: झारखंड के खूंटी जिले में शादी समारोह से लौट रही पांच नाबालिग लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Khunti Gangrape: झारखंड के खूंटी जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 5 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना की पुष्टि की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 18 नाबालिग लड़कों को डिटेन (Detained) कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शादी समारोह से लौट रही थी लड़कियां

बताया जा रहा है कि गैंगरेप की इस वारदात को रनिया क्षेत्र में अंजाम दिया गया। रनिया क्षेत्र की रहने वाली पांच नाबालिग लड़कियां शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह से लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में लड़कियों को डरा-धमकाकर 18 लड़कों ने उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही लड़कियों को इस बारे में किसी को बताने से मना किया और धमकी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में पता लगा तो इसका अंजाम बुरा होगा।

End of Feed