वो चीखती रही और दरिंदे नोंचते रहे...बेहोश कर खेत में घसीट ले गए हैवान, जौनपुर में शर्मनाक कांड

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 17, 2023, 12:19 PM IST

Jaunpur Viral Video: महिला ने शिकायत में बताया है कि छह युवक उसकी बेटी के पास पहुंचे और उसे बेहोश कर खेत में घसीट ले गए। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती बार-बार 'पापा बचाओ' की गुहार लगा रही है।

Jaunpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। करीब छह लोगों ने युवती के साथ खेत में न केवल हैवानियत की कोशिश की, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना जौनपुर के मछलीशहर तहसील की है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Jaunpur Crime

जौनपुर में नाबालिग के साथ हैवानियत

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मछलीशहर के एक गांव की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 14 अगस्त की रात वह अपने पति व बेटी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। तभी गांव के छह युवक उसकी बेटी को उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

End of Feed