नशे की पुड़िया के लिए हुआ प्यार और फिर 'स्मैकिया कपल' बन गए चेन स्नैचर, दिन में लूटपाट और रात को श्मशान में धुआं

Jaipur Crime: आरोपी अरुण उर्फ काकू और कोमल मौर्या दोनों को स्मैक की लत है। अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वे चेन स्नैचिंग और लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देते थे और रात में सूनसान इलाके की तलाश में श्मशान पहुंच जाते थे। यहां वे रातभर नशा करते थे।

Jaipur Crime: राजस्थान की जयपुर पुलिस ने नशे के आदी एक कपल को गिरफ्तार किया है। ये कपल दिन में चेन स्नैचिंग, लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। रात होते ही श्मशाम पहुंचकर नशा करता था। पुलिस ने बताया कि चेन स्नैचिंग के लिए बॉयफ्रेंड बाइक चलाता था और पिछली सीट पर बैठी गर्लफ्रेंड झपट्टा मारकर राहगीरों के मोबाइल, चेन व अन्य सामान लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड ने नशे की हालत में कितनी वारदातें की हैं, उनका भी उन्हें होश नहीं है।

Jaipur Crime

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अरुण उर्फ काकू और उसकी गर्लफ्रेंड कोमल मौर्या के रूप में हुई है। दोनों चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी की घटनाओं में फरार चल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कपल ने हाल ही में 7 जुलाई को मानसरोवर इलाके में विमला जैन नामक महिला से भी चेन स्नैचिंग की थी। सीसीटीवी फुटेज से दोनों की पहचान हुई, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed