2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाने की योजना का खुलासा, महाराष्ट्र ATS के हाथ लगा PFI का प्लान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 4, 2023, 10:21 PM IST

रिपोर्ट के मुताबिक, ये दस्तावेज गुपचुप तरीके से लोगों, खासकर मुस्लिमों के बीच बांटे जा रहे थे। यह खुलासा गिरफ्तार आरोपी मजहर के मोबाइल फोन की जांच के बाद हुआ। इसमें कहा गया है कि 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है। यानी जब भारत की आजादी के 100 साल पूरे हो जाएं, तब तक भारत पूरी तरह इस्लामिक राष्ट्र बन जाए।

महाराष्ट्र एटीएस ने पीएफआई के एक खतरनाक मंसूबे का खुलासा किया है। एटीएस के हाथ एक ऐसी बुकलेट लगी है, जिसमें इंडिया को एक इस्लामिक राष्ट्र बनाने की तैयारियों के बारे में सबूत मिला है। भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की पूरी योजना बना ली गई है। कितने बजे, क्या काम करना है, इस पूरे विवरण के साथ एक दस्तावेज तैयार किया गया है और इस दस्तावेज का नाम है 'ऑपरेशन बुकलेट'।

islamic country india

PFI के खतरनाक प्लान का पर्दाफाश

मुंबई से गिरफ्तार कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक सदस्य के पास से यह खतरनाक दस्तावेज बरामद हुआ है। इसका जिक्र महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) की चार्जशीट में विस्तार से किया गया है।

End of Feed