गुरुग्राम में युवक ने 9 साल की बच्ची पर किया हमला, फिर उसे जलाया जिंदा; चौंकाने वाली है वजह

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में 9 साल की एक मासूम बच्ची की हत्या एक नाबालिग लड़के ने कर दी। आरोपी घर में मौजूद आभूषण निकालकर भागने की फिराक में था।

Gurugram Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 साल की एक मासूम बच्ची की हत्या में 16 साल के नाबालिग लड़के को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़के ने एक जुलाई को गुरुग्राम में नौ वर्षीय लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव को जलाने की कोशिश की थी। उसने खुलासा किया है कि उसने लड़की की हत्या करने से पहले उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के चौंकाने वाले कबूलनामे के बाद मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 8 भी जोड़ दी गई है।

Gurugram Murder Case

युवक ने 9 साल की बच्ची को जिंदा जलाया

नेफ़थलीन की गोलियों से लगाया आग

पुलिस के अनुसार, उन्हें 1 जुलाई को सुबह करीब 10.45 बजे एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि गुरुग्राम के सेक्टर 107 में एक लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म किया है। गुरुग्राम में किशोर ने 9 साल की पड़ोसी बच्ची पर हमला किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। लड़का उस समय लड़की के घर गया था जब उसकी मां और भाई उसके घर पर थे। पुलिस के अनुसार, जब लड़के ने कथित तौर पर घर से गहने चुराने की कोशिश की, तब लड़की शौचालय में थी। उसने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने बताया कि लड़के ने उसे बिस्तर पर धकेल दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा सफेद नेफ़थलीन की गोलियों से उसे आग लगा दी।

End of Feed