क्राइम

Bikaner : बिकानेर में अपने मालिक का सिर खा गया ऊंट, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर ले ली जान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 8, 2023, 11:59 AM IST

Bikaner news : पंचू पुलिस थाने के एसएचओ मनोज यादव ने बताया कि गांव के समीप ही ऊंट को उसके मालिक ने बांधा था। वहां से अन्य ऊंटों को गुजरता देख रस्सी तोड़कर यह ऊंट भी उनके पीछे भागने लगा। ऊंट का मालिक सोहनराम जब उसके पीछे गया तो उसने उस पर हमला कर दिया।

Image

बिकानेर में ऊंट ने अपने मालिक को मार डाला।

Bikaner news : राजस्थान में एक कहावत है कि 'ऊंट जब नाराज हो जाता है तो वह अपने मालिक को भी नहीं बख्शता।' बिकानेर में यही कहावत चरितार्थ हुई है। बिकानेर में सोमवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां एक ऊंट ने अपने मालिक की गर्दन दबोचकर उसकी जान ले ली। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ऊंट को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद ऊंट की मौत हो गई।

मालिक का सिर चबा गया ऊंट

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक पंचू पुलिस थाने के एसएचओ मनोज यादव ने बताया कि गांव के समीप ही ऊंट को उसके मालिक ने बांधा था। वहां से अन्य ऊंटों को गुजरता देख रस्सी तोड़कर यह ऊंट भी उनके पीछे भागने लगा। ऊंट का मालिक सोहनराम जब उसके पीछे गया तो उसने उस पर हमला कर दिया। नाराज ऊंट ने अपने मालिक का गर्दन दबोचकर ऊपर उठाया और फिर नीचे पटक दिया। इसके बाद वह मालिक का सिर चबाने लगा।

ग्रामीणों ने पीट-पीटकर ले ली जान

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इनमें से कुछ ग्रामीणों ने हिंसक हुए ऊंट पर काबू पाया और फिर उसे एक पेड़ से बांध दिया। ऊंट को शांत करने के लिए ग्रामीणों ने लाठी -डंडे से उसे पीटना शुरू किया। ग्रामीणों को डर था कि ऊंट अन्य लोगों पर हमला कर सकता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, इसकी शिकायत पुलिस में नहीं हुई है। मालिक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article