क्राइम

हैदराबाद में बंजारा हिल्स के पब पर छापा, 40 महिलाओं सहित 140 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक पब में कथित तौर पर 'अवैध गतिविधियों' में शामिल होने के आरोप में 40 महिलाओं समेत 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

एक पब में कथित तौर पर 'अवैध गतिविधियों' में शामिल होने के आरोप में ये कार्रवाई

Photo : ANI

हैदराबाद पुलिस ने शहर के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक पब पर छापा मारा और कथित तौर पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 40 महिलाओं समेत 140 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि टीओएस पब पर छापेमारी के बाद परिसर को सील कर दिया गया और 10 महिलाओं समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट रमना ने कहा, "कल रात हमने रोड नंबर 3 पर छापा मारा और एक पब में अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 100 पुरुषों और 40 महिलाओं को हिरासत में लिया। हमने पब को जब्त कर लिया है।"

उन्होंने कहा कि विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं: धारा 420: बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना; ध्वनि नियमों का उल्लंघन करना; धारा 290: सार्वजनिक उपद्रव करना; और धारा 294: अश्लील कृत्यों और गीतों के लिए। उन्होंने कहा, "पब मालिकों, बाउंसरों, डीजे ऑपरेटरों और 10 महिलाओं सहित कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article