पत्नी की हत्या कर टुकड़ों में काटा शव, अयोध्या से बलरामपुर तक फेंके हिस्से, हॉलीवुड फिल्म से मिला आइडिया; आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में पुलिस को 21 दिन पहले बोरियों में शव के टुकड़े मिले थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था और वह उससे पैसे भी मांगती थी। जिस कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी से झगड़े के चलते पति ने की उसकी हत्या
  • शव को तीन बार में अलग-अलग स्थान पर फेंका
  • 21 दिन पहले बोरियों में बंद मिले शव के टुकड़े


Balrampur Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। जिसके बाद इन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को 21 दिन पहले सड़क किनारे दो बारियों में लाश के टुकड़े मिले थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने हॉलीवुड फिल्म से आइडिया लेकर लाश के टुकड़े कर साक्ष्य छिपाने के लिए इसे अलग-अलग जगह फेंका था।

Balrampur Wife Murder

आरोपी पति गिरफ्तार

6 अगस्त को मिला था शव

एसपी विकास कुमार ने बताया की बीते 6 अगस्त को कोतवाली देहात में कमरिहवा गांव के पास सड़क किनारे दो बोरियां बरामद हुई थीं। जिसमें एक अज्ञात महिला के शरीर के टुकड़े मिले थे। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए देहात कोतवाली और स्वाट सहित अन्य टीमों को लगाया। इन टीमों ने आसपास के जिलों की करीब 500 गुमशुदा महिलाओं की डिटेल खंगाली। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की। इस फुटेज में मिली फोटो के आधार पर एक संदिग्ध बाईक को ट्रेस किया गया। जिससे पुलिस को पता चला कि यह बाइक गोंडा नगर स्थित मोहल्ला रानी बाजार के निवासी शंकर दयाल गुप्ता की है, वह किराने की दुकान चलाता है।

End of Feed