Meerut: पांच बॉयफ्रेंड वाली पत्नी से परेशान पति, बताया जान को खतरा, SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Meerut: मेरठ में मुस्कान मामले के बाद एक पति ने पत्नी से परेशान होकर पुलिस से रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के चार बॉयफ्रेंड है। साथ ही पीड़ित ने यह भी बताया कि पत्नी 40 लाख के इंश्योरेंस के लिए उसकी हत्या की योजना बना रही है।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पब्लिशिंग कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर एसएसपी से जान की रक्षा करने की गुहार लगाई है। बीते दिनों पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ हत्या के मामले सुनने के बाद अपनी पत्नी से परेशान युवक ने मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज शिकायत पत्र सौंपा है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में गौरव ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी के पास दो अवैध पिस्टल है। गौरव ने यह भी बताया कि पत्नी रिंताशी उसकी हत्या कर 40 लाख रुपये का ट्रैवल इंश्योरेंस हड़पना चाहती है।

Meerut Crime

पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से लगाई पति ने सुरक्षा की गुहार

पत्नी से परेशान मैनेजर ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

जानकारी के अनुसार, गौरव की पत्नी रिंताशी से 2012 में शादी हुई थी। शुरुआती एक साल वह परिवार के साथ रही। लेकिन रिंताशी के व्यवहार और गाली-गलौज के चलते मजबूरन गौरव को एक अलग मकान लेने पड़ा। लेकिन यहां भी उसकी आदतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

End of Feed