Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के परभणी में तीसरी बेटी के जन्म से नाराज पति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। पत्नी के जान बचाने के लिए भागते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया मृतक महिला की बहन के अनुसार, तीसरी बेटी के जन्म से पति गुस्से में था, जिसके बाद उसने पहले तो अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना बुधवार शाम की है। घटना परभणी के गंगाखेड़ नाका इलाके की है। घटना के बाद पत्नी को इलाज के लिए परभणी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर रूप से जल जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
पति ने पत्नी को किया मौत के हवाले
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
इस बीच, मृतक महिला मैना काले के घर से जलती हुई हालत में निकलने और मदद के लिए चिल्लाते हुए दुकान में घुसने का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पति कुंडलिक काले को पुलिस अधिकारियों ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
