क्राइम

OYO में कैसे हुई आयशा और सोहराब की मौत? तफ्तीश में सामने आई पूरी कहानी

  • Reported by: मोहित ओमWritten by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 08:57 AM IST

Suicide in OYO: दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास OYO होटल में बीते 27 अक्टूबर दो शव मिले थे। इनकी शिनाख्त आयशा (27 वर्ष) और सोहराब (28 वर्ष) के रूप में हुई थी। पुलिस ने अब इस घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पोस्टमार्टम निष्कर्ष में जानकारी सामने आई है कि महिला की गला दबाकर हत्या के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की थी।

Image

प्रेमी जोड़े OYO में जाकर किया सुसाइड। (सांकेतिक तस्वीर- Freepik)

Delhi Crime News: दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास 66 फुटा रोड है, जहां किंग्स स्टे नाम के OYO होटल के कमरा नंबर 302 में बीते 27 अक्टूबर को दो शव मिले थे। दोनों मृतकों की पहचान सोहराब और आयशा के रूप में हुई। सोहराब उम्र 28 वर्ष पुत्र शमशीर निवासी मकान नं. 46, वार्ड नंबर 26, काशी, मेरठ, यूपी और दूसरी आयशा उम्र 27 वर्ष पत्नी मोहम्मद गुलफाम निवासी मकान नंबर। 114, सी-ब्लॉक, बसंत कुंज, गली नंबर 10, लोनी यूपी। उसके 2 बच्चे हैं, 9 साल का लड़का और 4 साल की लड़की है। इन दोनों की मौत की गुत्थी अब सुलझ चुकी है।

पोस्टमार्टम निष्कर्ष में सामने आई ये बात

पुलिस ने एफआईआर संख्या (FIR No. 574/23 dt. 8.11.23 u/s 302 IPC PS. Jafrabad) से जुड़ी जानकारी साझा की है। पोस्टमॉर्टम जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि महिला (आयशा) की मौत का कारण Ligature strangulation है। व्यक्ति (सोहराब) की मृत्यु का कारण suicidal hanging था।

4 घंटे के लिए बुक किया था कमरा

घटना से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए पुलिस ने बताया है कि दिनांक 27.10.23 को रात्रि 08:05 बजे OYO होटल में दो शवों के संबंध में कॉल प्राप्त हुई। पता चला कि सोहराब और आयशा ने दोपहर 01:02 बजे OYO होटल में चेक इन किया था और 4 घंटे के लिए कमरा बुक किया था। जब वे बाहर नहीं आए तो शाम करीब 07:45 बजे होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने बीट कांस्टेबल को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया।

पंखे से लटका हुआ मिला सोहराब का शव

आगे बताया गया कि सोहराब को नायलॉन की रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। आयशा के बिस्तर पर आधे पेज का हस्तलिखित (हिंदी में) सुसाइड नोट (Suicide Note) मिला, जिसमें लिखा था कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होंने एक साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article